scorecardresearch

Ganga Expressway Inauguration: यूपी को मिली 594 किमी लंबे गंगा एक्सप्रेसवे की सौगात, 6 घंटे का होगा प्रयागराज से मेरठ का सफर

उत्तर प्रदेश में 594 किलोमीटर लंबे गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया जा रहा है. 36,402 करोड़ रुपये की लागत से बना यह छह लेन का एक्सप्रेसवे प्रयागराज को मेरठ से जोड़ेगा, जिससे दोनों शहरों के बीच का सफर महज छह घंटे का रह जाएगा. यह ग्रीनफील्ड कॉरिडोर राज्य के 12 अहम जिलों से होकर गुजरेगा. इस एक्सप्रेसवे पर वाहनों की अधिकतम गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा तय की गई है. सुरक्षा के लिहाज से हर किलोमीटर पर सौर ऊर्जा से चलने वाले हाई-टेक एआई और पीटीजेड कैमरे लगाए गए हैं, जो कंट्रोल रूम से जुड़े हैं. देखिए खास रिपोर्ट