scorecardresearch
Advertisement

GNT Special: मिस वर्ल्ड 2025 फिनाले में नंदिनी गुप्ता की धमक, भारत की बेटी ताज से एक कदम दूर

हैदराबाद में चल रही मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता के ग्रैंड फिनाले में भारत की नंदिनी गुप्ता सेमीफ़ाइनल में पहुंच गई हैं. नंदिनी ने प्रतियोगिता का 'टॉप मॉडल चैलेंज' जीतकर एशिया ओशिनिया क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ स्थान हासिल किया, जिससे फिनाले में उनकी दावेदारी मजबूत हुई है. इस आयोजन में प्रतिभागी तेलंगाना की पारंपरिक बुनाई वाले परिधान पहनेंगे और भारतीय संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे.