scorecardresearch
Advertisement

GNT Special: जामवंत की गुफा से बागपत के पुरा महादेव तक, सावन में जानिए देश के अद्भुत और अनोखे शिव धामों की गाथा

सावन के पावन महीने में गुड न्यूज टुडे के विशेष कार्यक्रम जीेएनटी में देश भर के अद्भुत और अनोखे शिव मंदिरों के रहस्य व गाथा को दिखाया गया है. मध्य प्रदेश के रायसेन जिले के जामगढ़ में स्थित शिव गुफा मंदिर का इतिहास त्रेता युग में जामवंत और द्वापर युग में भगवान श्री कृष्ण से जुड़ा है. यहां कुंड का जल 12 महीने शिवलिंग पर टपकता रहता है. इसके साथ ही उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित परशुरामेश्वर यानी पुरा महादेव मंदिर में पहली कांवड़ यात्रा की नींव पड़ी थी, जहां परशुराम जी ने शिवलिंग की स्थापना की थी. झांसी के हजारियां महादेव मंदिर में एक मुख्य शिवलिंग के अंदर 1008 छोटे शिवलिंग समाए हुए हैं, जहां रानी लक्ष्मीबाई पूजा-अर्चना करती थीं. वहीं राजस्थान के अलवर में अरावली पहाड़ियों के बीच स्थित नलदेश्वर महादेव मंदिर को छोटा अमरनाथ कहा जाता है. इसके अलावा सहारनपुर के नर्मदाश्वर महादेव और रायसेन के नीलकंठेश्वर धाम की महिमा का वर्णन किया गया है.