scorecardresearch

कोरोना के मोर्चे पर गुड न्यूज, रिसर्च में खास एंटीबॉडी की पहचान

पिछले कुछ दिनों में भारत में भी कोरोना के मामलों ने रफ़्तार पकड़ना शुरू कर दिया है. एक्सपर्ट्स ये भविष्यवाणी कर रहे हैं कि यदि अब सावधानी नहीं बरती गई, तो कोविड के विरुद्ध इस युद्ध में, ओमिक्रॉन वेरिएंट हमारी मुश्किलें बढ़ा सकता है. अब तक देश में नए वैरिएंट से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 961 हो गई है. फिलहाल ऑमिक्रोन वायरस भारत में कुल 22 राज्य और केंद्र शाषित प्रदेशों तक अपनी पहुंच बना चुका है. आपको बता दें कि ओमिक्रॉन से जंग के बीच ही एक उम्मीद भरी स्टडी सामने आई है. अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ़ वाशिंगटन में एक रिसर्च हुई है और उस रिसर्च में एक खास एंटीबॉडी की पहचान का दावा किया गया है. वैज्ञानिकों का दावा है कि जिस एंटीबॉडी की पहचान की गई है वो ओमिक्रॉन वेरिएंट को ब्लॉक करने में सक्षम है. देखिए ये रिपोर्ट

Scientists claim that the antibody that has been identified is capable of blocking the Omicron variant. Watch the video to know more.