scorecardresearch

Ranveer Singh Sachdeva: 8 साल के रणवीर सिंह सचदेवा ने AI Summit में दिया सनातन दर्शन का संदेश

आठ साल के रणवीर सिंह सचदेवा AI Impact Summit 2026 में सबसे कम उम्र के keynote speaker बने। दिल्ली के भारत मंडपम में 16 से 20 February के बीच आयोजित इस summit में 100 देशों के नेताओं, technocrat और business leaders की मौजूदगी में रणवीर ने कहा, 'Knowledge, Wisdom, Truth. The pursuit of the three pillars of Indian thought and philosophy have always been considered as the highest human goals.' उन्होंने modern technology को प्राचीन सनातन मूल्यों से जोड़ने की आवश्यकता पर जोर दिया। France के राष्ट्रपति Emmanuel Macron, Brazil के राष्ट्रपति Lula de Silva, UN महासचिव Antonio Guterres, Google के CEO Sundar Pichai और OpenAI के CEO Sam Altman समेत दुनिया भर के दिग्गज इस summit में मौजूद थे। रणवीर ने अपने खुद के develop किए Indian AI model के use case से participants को रूबरू कराया। वह पांच साल की उम्र में दुनिया का सबसे कम उम्र का Apple Swift programmer बन गए थे।