scorecardresearch

Gurugram Kidnapping Case: गुरुग्राम से दो बच्चों का अपहरण करने वाले किडनैपर की सड़क हादसे में मौत, बच्चों की बच्ची जान, जानिए कुदरत के इंसाफ की पूरी कहानी

गुरुग्राम से एक ऑटो ड्राइवर और उसके दो मासूम बच्चों के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। अपहरणकर्ता बच्चों को बोलेरो गाड़ी की डिग्गी में बांधकर मुरादाबाद-दिल्ली हाईवे की तरफ ले जा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो सड़क किनारे खड़े एक टैंकर से टकरा गई। इस भयानक हादसे में तीन अपहरणकर्ताओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। चमत्कारिक रूप से डिग्गी में बंद दोनों बच्चे सुरक्षित बच गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बच्चों को रेस्क्यू किया। इसके बाद यूपी पुलिस ने अपने नए 'यक्ष ऐप' की मदद से घायल अपहरणकर्ता और उसके साथियों का आपराधिक इतिहास निकाला। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बंधक बनाए गए बच्चों के पिता को भी बरेली के एक घर से सुरक्षित छुड़ा लिया गया। यह पूरी घटना कुदरत के इंसाफ और पुलिस की तकनीकी मुस्तैदी का एक बड़ा उदाहरण बनकर सामने आई है।