scorecardresearch
Advertisement

हनुमान अंश’ की बॉक्स ऑफिस पर धूम, 2 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने 40 करोड़ से ज्यादा कमाए

महज दो करोड़ रुपये के बजट में बनी फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर 40 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर नया रिकॉर्ड बनाया है. संत नीम करौली बाबा के जीवन से प्रेरित इस भक्ति ड्रामा फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने निर्देशित किया है. शुरुआत में बेहद धीमी रफ्तार और सीमित शोज के बाद दर्शकों के वर्ड ऑफ माउथ के दम पर फिल्म के शोज और कलेक्शन में अप्रत्याशित बढ़ोतरी दर्ज की गई. चौथे रविवार की कमाई के मामले में यह फिल्म शीर्ष बॉलीवुड फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है. फिल्म निर्माण के दौरान प्रेमानंद जी महाराज के सुझावों और सात्विक नियमों का भी पालन किया गया. इस सफलता के साथ ही भारतीय सिनेमा में पौराणिक, धार्मिक और ऐतिहासिक विषयों पर आधारित कहानियों का नया दौर शुरू हो चुका है. आने वाले समय में रामायण, वाराणसी, महाकाली और परशुराम जैसी बड़े बजट की फिल्में भी दर्शकों के सामने आने वाली हैं.