scorecardresearch

GNT Special: देशभर में हनुमान जन्मोत्सव की धूम, छतरपुर में 51 फीट की अष्टधातु प्रतिमा और काशी में ध्वजा यात्रा

देशभर में हनुमान जन्मोत्सव का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर स्थित शुक्रतीर्थ में 77 फीट ऊंची हनुमान प्रतिमा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है, जिसमें सात सौ करोड़ राम नाम संकलित हैं. गुजरात के जूनागढ़ में 'लंबे हनुमान' को 11 किलो चांदी के आभूषण और 21 हजार लड्डुओं का भोग लगाया गया. महाराष्ट्र के अकोला में एक अनूठी परंपरा के तहत वानर सेना के लिए विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों लंगूरों को अनुशासन के साथ भोजन कराया गया. मध्य प्रदेश के छतरपुर में बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की मौजूदगी में देश की पहली 51 फीट ऊंची अष्टधातु की हनुमान प्रतिमा का अनावरण हुआ. काशी के संकट मोचन मंदिर में भव्य ध्वजा यात्रा निकाली गई और उस्ताद बिस्मिल्लाह खान की परंपरा को जीवित रखते हुए शहनाई पर सोहर की धुनें बजाई गईं. अयोध्या के हनुमानगढ़ी और राम मंदिर परिसर में भी विशेष पूजा और ध्वजारोहण के साथ जन्मोत्सव मनाया गया.