scorecardresearch
Advertisement

Hariyali Teej 2026: हरियाली तीज पर देशभर में उत्सव का माहौल, महिलाओं ने सावन के गीतों का लिया आनंद

हरियाली तीज के पावन अवसर पर देश भर में उत्सव का माहौल है. भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन की स्मृति से जुड़े इस पर्व पर महिलाएं सुखी वैवाहिक जीवन के लिए व्रत और पूजन करती हैं. जयपुर से 'गुड न्यूज टुडे' की संवाददाता रिदम जैन ने तीज की तैयारियों और लहरिया उत्सव के खूबसूरत रंगों को दिखाया. इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा और लहरिया पहनकर सावन के गीतों और झूलों का आनंद लिया. वहीं तीज के मौके पर जयपुर के बाजार में 21 हजार रुपये की कीमत वाला खास 'स्वर्ण शृंगार' घेवर भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जिसमें सोने की भस्म, ईरानी केसर और मेवों का इस्तेमाल किया गया है. इसके अलावा युवाओं के लिए 21 अलग-अलग फ्लेवर के घेवर भी तैयार किए गए हैं.