Health Wealth with Mohit Sharma: हेल्थ वेल्थ समिट 2026 में फिटनेस, मानसिक शांति और तनाव मुक्ति को लेकर खास सत्र आयोजित किए गए. कार्यक्रम में नियमित वर्कआउट और शारीरिक सक्रियता के महत्व पर चर्चा हुई, जहां ज़ुम्बा के जरिए ऊर्जा बढ़ाने और रोजमर्रा के मानसिक तनाव को कम करने के तरीके बताए गए. ज़ुम्बा के एनर्जेटिक डांस वर्कआउट के बाद शरीर को शांत करने और श्वसन संतुलन बनाए रखने के लिए अनुलोम-विलोम और डीप ब्रीदिंग कराई गई. इसके साथ ही योग सत्र के दौरान एकाग्रता बढ़ाने के लिए गायत्री मंत्र का जाप, दृष्टि केंद्रित करने का अभ्यास और विभिन्न प्रकार के प्राणायाम सिखाए गए. सत्र में प्राण मुद्रा, नासाग्र मुद्रा के साथ नाड़ी शोधन प्राणायाम और महाप्राण ध्वनि का अभ्यास कराया गया, जिससे शरीर की ऊर्जा संतुलित हो सके और मानसिक तनाव से राहत मिल सके. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से खुद को मजबूत बनाना और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देना रहा.