scorecardresearch
Advertisement

उत्तराखंड-हिमाचल में भारी बारिश से नदियां उफान पर, बाढ़-भूस्खलन के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन तेज

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मूसलाधार बारिश की वजह से नदियां और नाले उफान पर हैं। ऋषिकेश, देहरादून, चंबा और कुल्लू में भारी बारिश, जलभराव और भूस्खलन के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कई स्थानों पर नदियां खतरे के निशान के पास बह रही हैं और सैलाब में फंसे लोगों तथा सैलानियों को बचाने के लिए एसडीआरएफ और स्थानीय आपदा टीमों द्वारा जोखिम भरे रेस्क्यू ऑपरेशन चलाए जा रहे हैं। देहरादून में टापू पर फंसे छात्रों और ऋषिकेश में नदी के बीच फंसी कार से नौजवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं पौड़ी-देवप्रयाग मार्ग पर मलबा आने से यातायात बाधित हुआ है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के वाराणसी में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के कारण घाट जलमग्न हो गए हैं। सुरक्षा के लिहाज से नौका संचालन पर रोक लगा दी गई है और गंगा आरती का स्थल बदलकर छत पर कर दिया गया है।