साल 2026 की फरवरी की शुरुआत पिछले साल के मुकाबले कहीं ज्यादा ठंडी रही है. 'फरवरी में लगातार तीसरे दिन सुबह घनी धुंध और ठंडी हवाओं में घुली सिहरन देखने के लिए मिली जिसने दिल्ली वालों को साफ संदेश दे दिया कि ठंड अभी पूरी तरह से गई नहीं है.' पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाकों में तापमान सामान्य से 2 डिग्री कम दर्ज किया गया है. हिमाचल के मनाली, सोलन और डलहौजी में रिकॉर्ड तोड़ बर्फबारी हुई है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिला है. वहीं, कश्मीर की गुरेज घाटी में सेना ने स्नो क्रिकेट लीग का आयोजन किया.