इस बार होली के पर्व पर एक दुर्लभ खगोलीय घटना होने जा रही है. दो मार्च को होलिका दहन और तीन मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा, जो सौ साल बाद का संयोग है. यह चंद्र ग्रहण दोपहर तीन बजकर बीस मिनट से शाम छह बजकर सैंतालीस मिनट तक रहेगा. चंद्र ग्रहण सिंह राशि और पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में लगने जा रहा है. ज्योतिषियों के अनुसार यह कर्क, सिंह, वृश्चिक और मीन राशि के जातकों के लिए सावधानी का समय है. इस दौरान ब्लड मून का शानदार नजारा भी देखने को मिल सकता है. वहीं मथुरा और वृंदावन में वसंत पंचमी से ही चालीस दिनों का रंग उत्सव शुरू हो चुका है.