scorecardresearch

GNT Special: देश भर में होली की धूम, फाग के गीतों ने बांधा समां, वृंदावन से देवी निधि सरस्वती ने बताया होली का असली मतलब

गुड न्यूज टुडे ने होली के विशेष कार्यक्रम में भागवत कथा वाचक देवी निधि सरस्वती, गायक पुष्कर सिन्हा और तबला वादक पीके झा को आमंत्रित किया। वृंदावन से जुड़ीं देवी निधि सरस्वती ने बताया कि होली का पर्व बुराइयों को निकालने और अच्छाइयों को धारण करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि 'भक्ति हाथ पैर से नहीं होती है, भक्ति आंखों से नहीं होती है, भक्ति ताकत या सत्ता से नहीं होती है, भक्ति तो भाव से होती है, एहसास का नाम है भक्ति'। कार्यक्रम में एंकर शुभा साहिल देव ने होली के रंगों के महत्व पर बात की। पुष्कर सिन्हा ने कई पारंपरिक होली गीत प्रस्तुत किए। देवी निधि सरस्वती ने वृंदावन और बरसाने की विश्व प्रसिद्ध होली का जिक्र करते हुए राधा-कृष्ण की होली की परंपरा को समझाया।