GNT Special | वाराणसी में भारतीय वायु सेना के तीन दिवसीय मेगा एयर शो 'Wings Over Ganga' का आगाज हो गया है. 22 से 25 अक्टूबर तक चलने वाले इस एयर शो में वायु सेना अपनी ताकत, साहस और शौर्य का शानदार प्रदर्शन कर रही है. नमो घाट पर आयोजित इस कार्यक्रम में राफेल, सुखोई-30 एमकेआई, मिराज 2000, मिग-29, जगुआर और स्वदेशी एलसीए तेजस जैसे लड़ाकू विमानों के अलावा सारंग और सूर्यकिरण टीमों ने हैरतअंगेज हवाई करतब दिखाए. इस भव्य आयोजन में लगभग 100 विमान शामिल हैं, जिनमें 50 लड़ाकू विमान, 15 परिवहन विमान और 32 हेलीकॉप्टर हैं. एयर शो का मुख्य उद्देश्य देश के युवाओं को भारतीय वायु सेना और राष्ट्र सेवा से जुड़ने के लिए प्रेरित करना है. 25 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री के भी इस कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. आयोजन को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने 12,000 पुलिसकर्मियों की तैनाती और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं.