GNT Special | वाराणसी में भारतीय वायु सेना अपनी 94वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में 'Wings Over Ganga' नाम से भव्य एयर शो का आयोजन कर रही है. यह तीन दिवसीय एयर शो 22, 24 और 25 अक्टूबर को गंगा नदी के नमो घाट से अस्सी घाट के बीच आयोजित किया जाएगा. इस दौरान भारतीय वायु सेना के राफेल, तेजस, सुखोई-30एमकेआई और चिनूक जैसे विमान और हेलीकॉप्टर अपने अदम्य साहस और युद्ध कौशल का प्रदर्शन करेंगे। शो में सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी शामिल हैं, जो आकाश में तिरंगा और त्रिशूल की आकृतियां उकेरेंगी. कार्यक्रम के अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी उपस्थित रहने की संभावना है. आयोजन को देखने के लिए लाखों लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसे देखते हुए वाराणसी प्रशासन ने महाकुंभ की तर्ज पर सुरक्षा, ट्रैफिक और 75 अस्थाई थानों के साथ व्यापक इंतजाम किए हैं. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय रक्षा बलों में शामिल होने के लिए प्रेरित करना है.