scorecardresearch
Advertisement

वायुसेना के 94वें स्थापना दिवस पर वाराणसी के घाटों पर ‘Wings Over Ganga’, Rafale-Tejas और हेलीकॉप्टर दिखाएंगे दम

भारतीय वायु सेना अपने 94वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में वाराणसी में 22 से 25 अक्टूबर तक 'Wings Over Ganga' एयर शो का आयोजन कर रही है. इस पराक्रम पर्व के तहत नमो घाट से लेकर अस्सी घाट तक गंगा के ऊपर लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर अपनी ताकत का प्रदर्शन करेंगे. इस भव्य एयर शो में राफेल, तेजस, सुखोई-30 एमकेआई जैसे लड़ाकू विमानों के साथ चिनूक हेलीकॉप्टर, सूर्य किरण एरोबैटिक टीम और सारंग डिस्प्ले टीम करतब दिखाएगी. इस दौरान थल सेना और नौसेना का तालमेल भी देखने को मिलेगा. 25 अक्टूबर को अंतिम दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है. आयोजन को देखने के लिए करीब 15 से 20 लाख लोगों के जुटने की उम्मीद है, जिसे लेकर प्रशासन ने सुरक्षा, ट्रैफिक, पार्किंग और 75 अस्थायी थानों समेत कड़े इंतजाम किए हैं.