scorecardresearch
Advertisement

IAS Vaishali Jain की पहल से रतलाम के स्कूलों की बदली तस्वीर, 42 हजार बच्चों को मिला बेंच-डेस्क

मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में पदस्थ IAS अधिकारी वैशाली जैन की पहल ने सरकारी स्कूलों की तस्वीर बदल दी है. जिला पंचायत CEO के रूप में उन्होंने 'शाला उन्नयन' और 'ज्ञानोदय अभियान' की शुरुआत की. इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्कूलों के बुनियादी ढांचे में सुधार करना, दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग कराना और बच्चों को जमीन पर बैठने की मजबूरी से मुक्ति दिलाना था. इसके तहत जिले के 1,011 से अधिक प्राथमिक विद्यालयों में 21 हजार से ज्यादा बेंच और डेस्क उपलब्ध कराकर 42 हजार से अधिक बच्चों को सीधा लाभ पहुंचाया गया. पहले जमीन पर बैठने से बच्चों को गर्दन और कमर दर्द की शिकायत रहती थी तथा उपस्थिति कम रहती थी, लेकिन अब बेंच मिलने और स्मार्ट क्लास व ई-ज्ञान सेतु जैसी डिजिटल सुविधाओं से उपस्थिति में सुधार हुआ है. इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र भी स्थापित किए गए हैं.