scorecardresearch
Advertisement

Independence Day 2026: देशभर में स्वतंत्रता दिवस का उत्साह, लाल किले पर सुरक्षा की पुख्ता तैयारी..देखें खास रिपोर्ट

देशभर में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ की तैयारियां पूरे उत्साह के साथ जारी हैं. कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा यात्राएं और रैलियां निकाली जा रही हैं. दिल्ली में लाल किले पर प्रधानमंत्री द्वारा ध्वजारोहण से पहले बहुस्तरीय सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं. सुरक्षा व्यवस्था में 15,000 जवानों की तैनाती के साथ-साथ फेशियल रिकग्निशन सिस्टम वाले सीसीटीवी कैमरे और 'अभिज्ञान' मोबाइल ऐप का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे 1.32 करोड़ अपराधियों के डेटाबेस से संदिग्धों का तत्काल मिलान संभव हो सके. वहीं, लाल किले पर 105 एमएम लाइट फील्ड गन से 21 तोपों की सलामी की रिहर्सल भी पूरी निष्ठा और परंपरा के साथ शुरू हो गई है. दिल्ली के सदर बाजार में तिरंगे के निर्माण से लेकर कश्मीर घाटी तक हर तरफ राष्ट्रभक्ति का माहौल बना हुआ है.