scorecardresearch
Advertisement

Yudh Abhyas 2026 में भारत-अमेरिका की फायरपावर का प्रदर्शन, तरंग शक्ति में पहली बार F-35 की एंट्री

भारत और अमेरिका के बीच 22वां संयुक्त युद्धाभ्यास राजस्थान के बीकानेर स्थित महाजन फील्ड फायरिंग रेंज और उत्तराखंड के औली में आयोजित किया जा रहा है. बीकानेर में भारतीय सेना के अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर्स, धनुष तोप, पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर और M777 अल्ट्रा लाइट होवित्जर ने अपनी मारक क्षमता का प्रदर्शन किया. इस अभ्यास में दोनों देशों के 600-600 सैनिक भाग ले रहे हैं. पहली बार भारत का इंटीग्रेटेड बैटल ग्रुप और अमेरिका की थर्ड मल्टी डोमेन टास्क फोर्स एक साथ अभ्यास कर रही हैं. वहीं सेना के चार प्रशिक्षित श्वान—राउडी, विक्टर, जैक और राइस ने रूम इंटरवेंशन व रैपलिंग में सहयोग दिया. दूसरी ओर, जोधपुर एयरबेस पर भारतीय वायुसेना का बहुपक्षीय हवाई अभ्यास तरंग शक्ति 2.0 शुरू हुआ है, जिसमें भारत समेत आठ देश विमानों के साथ और बत्तीस देश पर्यवेक्षक के रूप में शामिल हैं. इस अभ्यास में पहली बार अमेरिकी पांचवीं पीढ़ी का स्टील्थ फाइटर F-35 भाग ले रहा है, जिसके साथ राफेल, सुखोई-30 MKI और तेजस जैसे विमान भी कौशल दिखा रहे हैं.