scorecardresearch

GNT Special: भारत बनाम इंग्लैंड सेमीफाइनल: वानखेड़े में टीम इंडिया की इम्तिहान की घड़ी, इतिहास रचने का मौका

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में आज शाम सात बजे भारत और इंग्लैंड के बीच T20 वर्ल्ड कप का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जाएगा. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में डिफेंडिंग चैंपियन टीम इंडिया इस टूर्नामेंट में खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. यदि भारत यह मैच जीतता है, तो वह लगातार दो बार T20 वर्ल्ड कप जीतने वाला विश्व का पहला देश बन जाएगा. टूर्नामेंट के आंकड़ों पर नजर डालें तो इंग्लैंड ने सुपर 8 के अपने तीनों मैच जीतकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है, वहीं भारत ने जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज को हराकर यहां तक का सफर तय किया है. व्यक्तिगत प्रदर्शन की बात करें तो सूर्यकुमार यादव ने 111 मैचों में 3261 रन बनाए हैं, जबकि इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक के नाम 72 मैचों में 1296 रन दर्ज हैं. मैच से पूर्व कोच गौतम गंभीर और खिलाड़ियों ने सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए. देशभर में टीम की जीत के लिए हवन और प्रार्थनाओं का दौर जारी है.