भारत ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड को हराकर T20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह भारत का तीसरा T20 वर्ल्ड कप खिताब है और लगातार दूसरी बार यह खिताब जीतने वाला भारत पहला देश बन गया है। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 255 रन का विशाल स्कोर बनाया। संजू सैमसन ने 89 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। ईशान किशन ने 54 रन और अभिषेक शर्मा ने 52 रन की तूफानी पारी खेली। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह ने चार विकेट झटके जबकि अक्षर पटेल ने तीन विकेट लिए। हार्दिक, वरुण और अभिषेक को एक एक विकेट मिली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम इंडिया को बधाई देते हुए कहा कि यह पक्के इरादे और टीम वर्क की जीत है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी टीम इंडिया को बधाई दी। देशभर में जश्न मनाया जा रहा है। दिल्ली के इंडिया गेट और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम के बाहर बड़ी संख्या में लोग जश्न मना रहे हैं।