scorecardresearch

Baba Bageshwar in Australia: ऑस्ट्रेलिया के सिडनी ओपेरा हाउस में गूंजा सनातन का संदेश, बाबा बागेश्वर ने किया प्रवचन और भजन कीर्तन, उमड़ा जनसैलाब

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्थित ऐतिहासिक ओपेरा हाउस में पहली बार किसी भारतीय संत ने सनातन संस्कृति और आध्यात्म का संदेश दिया। आठ दिवसीय ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान मेलबर्न, कैनबरा और पर्थ के बाद सिडनी में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान सिडनी हार्बर पर एक क्रूज में 'भजन क्लबिंग' का अनूठा नजारा देखने को मिला, जहां बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों और विदेशी नागरिकों ने भजन और संकीर्तन में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में अमेरिका, कनाडा, न्यूजीलैंड और फिजी सहित कई देशों के श्रद्धालु शामिल हुए। प्रवचन के दौरान भारतीय संस्कृति, शांति, आपसी भाईचारे और देश प्रेम का संदेश दिया गया। इसके साथ ही नई पीढ़ी को अपनी मातृभूमि और जड़ों से जुड़े रहने के लिए प्रेरित किया गया। ओपेरा हाउस में आयोजित इस ऐतिहासिक सनातन संगम में राष्ट्रगान के साथ-साथ देशभक्ति के गीत भी गाए गए, जिसने विदेशी धरती पर मौजूद भारतीयों को अपनी मिट्टी की याद दिला दी।