scorecardresearch

Indian Navy: समुद्र में भारत की बढ़ी मारक क्षमता, नौसेना के बेड़े में शामिल हुए INS तारागिरी और अरिदमन

भारतीय नौसेना की ताकत में एक बड़ा इजाफा हुआ है. विशाखापट्टनम में स्वदेशी युद्धपोत आईएनएस तारागिरी और परमाणु पनडुब्बी आईएनएस अरिधमन को नौसेना में शामिल कर लिया गया है. आईएनएस तारागिरी प्रोजेक्ट 17A के तहत बना एक आधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे दुश्मन के रडार आसानी से नहीं पकड़ सकते. वहीं, आईएनएस अरिधमन एक परमाणु संचालित पनडुब्बी है जो पानी के नीचे से बैलिस्टिक मिसाइल दागने में सक्षम है. इसके शामिल होने से भारत की सेकंड स्ट्राइक क्षमता और मजबूत हो गई है. इसके अलावा, भारतीय वायुसेना के तेजस लड़ाकू विमानों के बेड़े को भी दोबारा उड़ान भरने की मंजूरी मिल गई है. फरवरी में एक तकनीकी खराबी के बाद तेजस विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी गई थी. अब जांच और क्लीयरेंस के बाद 36 तेजस विमान एक बार फिर आसमान में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं.