scorecardresearch

Delhi Armed Police: ये है दिल्ली पुलिस की सबसे खास बटालियन, साल भर करती है कदमताल, जानिए दिल्ली आर्म्ड पुलिस की अनकही कहानी

दिल्ली पुलिस की फोर्थ बटालियन (DAP) केवल कानून-व्यवस्था ही नहीं, बल्कि देश के गौरवशाली समारोहों की शान भी है. यह बटालियन गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और रेजिंग डे जैसे महत्वपूर्ण अवसरों पर परेड और 'गार्ड ऑफ ऑनर' की जिम्मेदारी संभालती है. 'फोर्थ बटालियन दिल्ली पुलिस की आर्म्ड पुलिस का एक हिस्सा है, जो सभी सेरेमनीज और प्रोग्राम्स का संचालन करती है.' किंग्सवे कैंप स्थित पुलिस लाइंस में जवान सुबह 3 बजे से ही अभ्यास शुरू कर देते हैं. यहाँ ब्रास बैंड, पाइप बैंड और महिला पाइप बैंड के साथ-साथ स्वात (SWAT) कमांडो की टुकड़ी भी तैयार की जाती है. यह बटालियन न केवल मेहमानों का स्वागत करती है, बल्कि जरूरत पड़ने पर दंगों और आतंकी खतरों से निपटने में भी सक्षम है. अनुशासन और समर्पण ही इस बटालियन की असली पहचान है.