scorecardresearch
Advertisement

संघर्ष से सफलता तक: सीमित संसाधनों के बावजूद NEET में शानदार कामयाबी हासिल कर बने लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा

गुड न्यूज़ टुडे के इस विशेष कार्यक्रम में उन होनहार छात्रों की प्रेरक कहानियों को दिखाया गया है, जिन्होंने सीमित संसाधनों और घोर गरीबी के बावजूद मेडिकल प्रवेश परीक्षा (NEET) में शानदार सफलता हासिल की है। देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले इन होनहारों ने साबित कर दिया है कि अगर हौसले बुलंद हों, तो कोई भी बाधा रास्ता नहीं रोक सकती। इनमें से किसी के पिता फुटपाथ पर बैग बेचते हैं, तो किसी की मां घरों में काम करके परिवार पालती हैं। एक छात्र ने रंगाई-पुताई का काम करते हुए पढ़ाई की, जबकि एक अन्य छात्रा ने पूरे देश में लड़कियों के वर्ग में पहला और ऑल इंडिया रैंक में पांचवां स्थान हासिल किया है। इन सभी ने कोचिंग संस्थानों की मदद, स्कॉलरशिप और अपनी कड़ी मेहनत के दम पर सरकारी मेडिकल कॉलेज में दाखिले का सपना सच कर दिखाया है। यह सफलता उन लाखों युवाओं के लिए एक बड़ी मिसाल है, जो विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानते।