scorecardresearch
Advertisement

Jammu Kashmir Gurez Sector: कैसे की जाती सरहद की सुरक्षा? क्या आती हैं चुनौतियां...देखिए ये स्पेशल रिपोर्ट

जम्मू कश्मीर (Jammu and Kashmir) में सेना (Army) के जवानों का जोश देख दुश्मनों के हौसले पस्त पड़ जाते हैं. इन जवानों ने देश की सुरक्षा और आतंकियों के खात्मे का संकल्प लिया है. एक दौर था जब आतंकी अपनी हरकतों से घाटी की फिजा खराब करने की कोशिश करते थे, लेकिन अब उन्हें सेना (Army) की तरफ से मुंहतोड़ जवाब दिया जाता है. सेना के जवान अपनी ट्रेनिंग और खास तैयारियां के बूते आंतकियों के नापाक इरादों को नेस्तनाबूद कर देते हैं. इस खास पेशकश में आपको लेकर चलते हैं गुरेज सेक्टर (Gurez Sector) में, जहां जवानों के बीच गुड न्यूज टुडे संवाददाता मीर फरीद पहुंचे और जवानों से बातचीत की.