scorecardresearch

Noida Airport Update: उड़ान भरने को तैयार जेवर एयरपोर्ट, डिजी यात्रा से चेहरे पर ही होगी एंट्री, जानिए एशिया के सबसे बड़े हवाई अड्डे के बारे में सब कुछ

28 March को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट यानी जेवर एयरपोर्ट का उद्घाटन होने जा रहा है, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्यौता भेजा गया है। यह एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा जो 5845 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला है। एयरपोर्ट में डिजी यात्रा तकनीक का इस्तेमाल होगा, जहां यात्रियों का चेहरा ही उनकी पहचान बनेगा और एंट्री से लेकर बोर्डिंग तक कागज दिखाने की जरूरत नहीं होगी। पहले चरण में यह 1.2 करोड़ यात्रियों को संभाल सकेगा और भविष्य में इसकी क्षमता 7 करोड़ तक बढ़ाई जाएगी। एयरपोर्ट में छह रनवे, एक लाख कार पार्किंग स्पेस और 10 एरो ब्रिज होंगे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे से जेवर तक नई सड़क परियोजना को 3,630 करोड़ रुपये की लागत से मंजूरी दी गई है। इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और आकासा एयरलाइंस यहां से जल्द उड़ान भरेंगी। एयरपोर्ट की खासियत यह है कि यहां सेल्फ बैगेज ड्रॉप मशीनें, ऑटोमैटिक गेट और आधुनिक सुरक्षा व्यवस्था होगी।