scorecardresearch

Kailash Mansarovar Yatra 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें रूट और आवेदन की पूरी प्रक्रिया

भगवान शिव के भक्तों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। साल 2026 की कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए आज से रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। श्रद्धालु 19 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह यात्रा जून से अगस्त के बीच आयोजित की जाएगी। भारत और चीन के बीच कूटनीतिक संबंधों में सुधार के बाद पिछले साल इस यात्रा को फिर से शुरू किया गया था। इस बार भी उत्तराखंड के लिपुलेख और सिक्किम के नाथुला दर्रे से 50-50 यात्रियों के 10 जत्थे भेजे जाएंगे। यात्रियों का चयन कंप्यूटर आधारित रैंडम और जेंडर बैलेंस प्रक्रिया के तहत होगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से आदि कैलाश यात्रा का भी आज से शुभारंभ हो गया है। धारचूला से करीब 200 यात्रियों के पहले दल को रवाना किया गया। आदि कैलाश के लिए भी प्रशासन को बड़ी संख्या में आवेदन मिल रहे हैं।