उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में बाबा नीम करौली महाराज के आश्रम में हनुमान जी की प्रतिमा का 59वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है. 15 जून 1976 को यहां हनुमान जी की मूर्ति की स्थापना की गई थी. इस अवसर पर देश-दुनिया से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है. मंदिर परिसर में विशेष मालपुए का प्रसाद तैयार करने के लिए मथुरा और वृंदावन से 45 कारीगर बुलाए गए हैं. भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस और प्रशासन ने काठगोदाम, नैनीताल, भीमताल और भवाली से शटल सेवा की व्यवस्था की है. बाबा नीम करौली महाराज को हनुमान जी का अवतार माना जाता है. उनके चमत्कारों और आध्यात्मिक मार्गदर्शन के कारण एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग और हॉलीवुड अभिनेत्री जूलिया रॉबर्ट्स जैसी हस्तियां भी उनके प्रति गहरी आस्था रखती हैं.