scorecardresearch
Advertisement

Neem Karoli Baba: कैंची धाम का स्थापना दिवस 15 जून को, नीम करौरी बाबा के मुरीद हैं जुकरबर्ग और स्टीव जॉब्स..देखें खास रिपोर्ट

उत्तराखंड के नैनीताल स्थित कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जाएगा. इस अवसर पर नीम करौरी बाबा के दरबार में लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है. बता दें कि नीम करौरी बाबा पहली बार 1961 में कैंची आए थे और 15 जून 1964 को इस आश्रम की स्थापना हुई थी. बाबा को हनुमान जी का अवतार माना जाता है. उनके चमत्कारों से प्रभावित होकर एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स, फेसबुक के संस्थापक मार्क जुकरबर्ग, रिचर्ड एल्पोर्ट और विराट कोहली जैसी हस्तियां भी कैंची धाम आ चुकी हैं. देखें स्पेशल रिपोर्ट.