scorecardresearch

Kamakhya Temple: कामाख्या मंदिर में अंबुबाची मेला शुरू, दर्शन के लिए उमड़े लाखों श्रद्धालु..जानिए इतिहास

असम के गुवाहाटी स्थित नीलांचल पहाड़ी पर मौजूद कामाख्या देवी मंदिर में चार दिनों के अंबुबाची मेले की शुरुआत हो चुकी है. इस धार्मिक उत्सव में शामिल होने के लिए देश भर से करीब आठ से 10 लाख श्रद्धालु पहुंचे हैं, जिनमें सामान्य लोगों के अलावा साधु, तांत्रिक और अघोरी भी शामिल हैं. शाक्त परंपरा में अंबुबाची उत्सव को देवी की सृजन शक्ति और पुनर्जागरण का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि इस वार्षिक मेले के दौरान देवी कामाख्या रजस्वला होती हैं। इसी वजह से तीन दिनों तक मंदिर के कपाट पूरी तरह बंद रहते हैं.