scorecardresearch
Advertisement

Kanwar Yatra 2025: कांवड़ यात्रा में 5 करोड़ कांवड़िए, हरिद्वार से यूपी तक सुरक्षा का अभेद्य किला

सावन के पवित्र महीने में कांवड़ यात्रा चल रही है जिसमें देशभर से भोले के भक्त हरिद्वार की ओर जा रहे हैं. इस यात्रा में इस साल 5 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं के शामिल होने का अनुमान है. गाजियाबाद पुलिस ने हरिद्वार से 1400 लीटर गंगाजल लेकर 20-20 लीटर के जरीकेन में रूट के थानों और आसपास के थानों में रखा है ताकि खंडित कांवड़ के लिए गंगाजल मुहैया कराया जा सके.