scorecardresearch

Kheer Bhawani Mela: कश्मीर में खीर भवानी मेला और असम में अंबुबाची पर्व की तैयारी, 22 जून से शुरू होगा शक्ति उत्सव

कश्मीर के गांदरबल में 22 जून से मां खीर भवानी का वार्षिक मेला शुरू होने जा रहा है. इसके लिए जम्मू के नगरोटा बेस कैंप से 20 जून को 9000 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना होगा. जम्मू-कश्मीर प्रशासन की ओर से 200 बसों के जरिए निशुल्क यात्रा और लंगर की व्यवस्था की गई है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी मंदिर पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया. दूसरी ओर, असम के गुवाहाटी स्थित कामाख्या धाम में भी 22 जून से अंबुबाची पर्व की शुरुआत हो रही है. इस दौरान 22 जून की रात से मंदिर के कपाट तीन दिनों के लिए बंद कर दिए जाएंगे और 26 जून की सुबह नियमित पूजा के बाद श्रद्धालुओं के लिए खोले जाएंगे. इन दोनों शक्ति उत्सवों में शामिल होने के लिए देश भर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं.