scorecardresearch
Advertisement

जन्माष्टमी पर मथुरा में भव्य आयोजन, मुस्लिम कारीगर भी कान्हा की पोशाक-मुकुट और बांसुरी बनाने में जुटे

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और जन्मोत्सव को लेकर तैयारियां जारी हैं। उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर में पांच दिवसीय जन्मोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, जहां 50 से 75 लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है। मंदिर परिसर में विशेष रोशनी, शोभायात्रा, पंचरत्नीय पोशाक और पंजीरी-पंचामृत प्रसाद की व्यवस्था की गई है। दिल्ली और जयपुर के बाजारों में कान्हा के श्रृंगार, जरी वर्क पोशाकों और सिलिकॉन बाल गोपाल की मांग बढ़ी है। हरियाणा के करनाल में लड्डू गोपाल के श्रृंगार और भोग सेवा की व्यवस्था की गई है, वहीं तमिलनाडु के मदुरई में बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। मथुरा में मुस्लिम कारीगर पोशाक व मुकुट का निर्माण कर रहे हैं तथा बिहार के मुजफ्फरपुर में मुस्लिम महिलाएं बांसुरी निर्माण में जुटी हैं। इसके साथ ही महाराष्ट्र के मुंबई में निर्भया महिला गोविंदा पथक सहित विभिन्न समूहों द्वारा दही हांडी उत्सव के लिए मानव पिरामिड का अभ्यास किया जा रहा है।