scorecardresearch
Advertisement

Krishna Janmashtami Celebrations: मथुरा, दिल्ली और जयपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, मध्यरात्रि महाअभिषेक का इंतजार

देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. मथुरा स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पहुंचे, जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विशेष पूजा-अर्चना की. मथुरा में मध्यरात्रि 12 बजे स्वर्ण-मंडित रजत गाय के दूध से दुग्धाभिषेक, श्रृंगार आरती और 'समुद्र मंथन' थीम पर सजे विग्रह के प्राकट्य दर्शन का आयोजन किया गया. जयपुर के गोविंद देव जी मंदिर में दूध, दही, शहद और घी से महाअभिषेक कर 31 तोपों की आतिशबाजी के साथ कान्हा का जन्मोत्सव मनाया गया. इसके अलावा दिल्ली, नोएडा के इस्कॉन मंदिरों, द्वारका, तमिलनाडु के थूथुकुडी, मणिपुर के इंफाल और रायपुर में महाभोग, जलाभिषेक, भव्य शोभायात्राओं और भजन-कीर्तन के विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए.