scorecardresearch

Prayagraj Magh Mela: माघी पूर्णिमा पर प्रयागराज में उमड़ा आस्था का सैलाब, देखिए भव्य तस्वीरें

प्रयागराज में आयोजित माघ मेला 2026 के पांचवें पावन स्नान 'माघी पूर्णिमा' के अवसर पर संगम तट पर श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है. प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार अब तक लाखों लोग आस्था की डुबकी लगा चुके हैं, जबकि कुल 2 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है. कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच कल्पवासियों का एक माह का कठिन कल्पवास भी आज संपन्न हो रहा है. ज्योतिषीय गणना के अनुसार, इस बार सर्वार्थ सिद्धि, आयुष्मान और रवि पुष्य योग जैसे सात महासंयोग बन रहे हैं, जिसमें स्नान और दान का विशेष महत्व है. सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन ने कड़े इंतजाम, बैरिकेडिंग और रूट डायवर्जन लागू किया है. मेले में 'युवा चेतना शिविर' जैसे संगठनों द्वारा साधु-संतों और भक्तों के लिए निशुल्क भोजन, वस्त्र और आवास की व्यवस्था की गई है. माघी पूर्णिमा पर संगम में तीन डुबकी लगाने को शारीरिक और आत्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है. मेले का अंतिम आधिकारिक स्नान महाशिवरात्रि के पर्व पर संपन्न होगा.