scorecardresearch

Mahakal Mandir: शिव नवरात्रि के 'छबीना शृंगार' और नौ स्वरूपों का महत्व, देखिए स्पेशल रिपोर्ट

उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में शिव नवरात्रि के पावन अवसर पर बाबा महाकाल का भव्य 'छबीना शृंगार' किया गया. मंदिर के पुजारी आशीष शर्मा ने बताया कि 'छबीना शृंगार भगवान के नवयुवक स्वरूप को दर्शाता है' और इस दौरान महादेव को राजा की तरह पीले वस्त्रों और रत्न जड़ित मुकुट से सजाया जाता है. उत्सव के पांचवें दिन होने वाली इस परंपरा में बाबा की सुंदर छवि के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा रहा. पुजारी ने शिव नवरात्रि के नौ दिनों में होने वाले अलग-अलग शृंगार जैसे शेषनाग, घटाटोप और मन महेश के आध्यात्मिक अर्थों पर भी प्रकाश डाला. 15 फरवरी को आने वाली महाशिवरात्रि से पहले उज्जैन नगरी पूरी तरह शिवमय हो चुकी है.