महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर देशभर के शिवालयों में भव्य तैयारियां शुरू हो गई हैं. उज्जैन के महाकाल मंदिर से लेकर काशी विश्वनाथ और दिल्ली के चांदनी चौक स्थित गौरी शंकर मंदिर तक, हर जगह महादेव की अनूठी बारात निकालने का उत्साह है. काशी में इस बार 44वीं शिव बारात निकाली जाएगी, जिसमें देशभर की विभिन्न होलियों के रंग देखने को मिलेंगे. दिल्ली के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में 15 फरवरी को चार पहर की विशेष आरती होगी, जिसमें 'महाराजा धिराज' और 'बुढ़वा बाबा' की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी. प्रशासन ने श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और रूट डायवर्जन के पुख्ता इंतजाम किए हैं.