scorecardresearch

Mahashivratri 2026: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर बन रहा दुर्लभ संयोग, देखिए स्पेशल रिपोर्ट

महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर इस बार ग्रहों का अत्यंत दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो ज्योतिषविदों के अनुसार करीब 300 वर्षों के बाद आया है. इस पावन पर्व पर पांच राजयोग और 10 शुभ संयोग बन रहे हैं, जिनमें लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग और शश राजयोग प्रमुख हैं. वाराणसी के काशी विश्वनाथ धाम में चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 'शिवाचनम' की शुरुआत हुई, जहाँ प्रख्यात मोहन वीणा वादक पंडित विश्व मोहन भट्ट ने अपनी प्रस्तुति दी. भट्ट ने कहा, 'शास्त्रीय संगीत के पावन स्वरों के माध्यम से मंदिर के प्रांगण में कार्यक्रम प्रस्तुत करने की अनुभूति अद्वितीय है, ऐसा लगता है जैसे बाबा विश्वनाथ स्वयं आशीर्वाद दे रहे हैं.' उन्होंने भगवान शिव को समर्पित राग 'विश्व रंजनी' का वादन किया.