scorecardresearch
Advertisement

Weather Update: मार्च में बारिश और बर्फबारी..वेस्टर्न डिस्टरबेंस ने बदला मौसम का मिजाज, जानिए अपडेट

मार्च महीने में उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है. इस बदलाव का मुख्य कारण पाकिस्तान और अफगानिस्तान के पास से सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ है, जिसके चलते मैदानी इलाकों में बारिश और पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है. दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश हुई है, जबकि जम्मू-कश्मीर, हिमाचल और उत्तराखंड में भारी हिमपात दर्ज किया गया. केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम बर्फ की चादर से ढक गए हैं. पर्यावरण विशेषज्ञों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और ग्रीनहाउस गैसों में वृद्धि के कारण पिछले कुछ सालों में ऐसी एक्सट्रीम वेदर इवेंट्स की आवृत्ति बढ़ी है. मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 28 मार्च तक गर्मी से राहत रहेगी और 26 तथा 29 मार्च को दिल्ली-एनसीआर में हल्की बारिश की संभावना है. इसके बाद तापमान में फिर बढ़ोतरी हो सकती है.