scorecardresearch

Mathura Vrindavan Holi 2026: मथुरा-वृंदावन में होली पर 40 लाख श्रद्धालु, पुलिस ने तैयार किया सुरक्षा कवच..देखें रिपोर्ट

मथुरा-वृंदावन में 14 फरवरी से ही होली के रंग शुरू हो चुके हैं और 4 मार्च तक यह त्योहार मनाया जाएगा. इन 20 दिनों में देश-विदेश से करीब 40 लाख श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन पहुंचेंगे. पुलिस ने हुड़दंगियों और मनचलों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं. पूरे मथुरा-वृंदावन को सात अलग-अलग जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है. हर जोन में एक एडिशनल एसपी रैंक के अधिकारी तैनात किए गए हैं. ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी, मचान और सादी वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं. महिला पुलिसकर्मी भी बड़ी संख्या में ड्यूटी पर लगाई गई हैं. पुलिस ने अपील की है कि लोग धैर्य बनाए रखें और महिला श्रद्धालुओं की गरिमा का ध्यान रखें.