scorecardresearch

Mathura Vrindavan Holi: 40 लाख श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा घेरा, गुंडा दमन दल तैनात

मथुरा वृंदावन में 14 फरवरी से शुरू हुई 20 दिनों की होली के दौरान देश-विदेश से करीब 40 लाख श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पुलिस ने हुड़दंगियों और मनचलों से निपटने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। पूरे मथुरा वृंदावन को सात अलग-अलग जोन और 18 सेक्टर में बांटा गया है। हर जोन में एडिशनल एसपी रैंक के अफसर तैनात हैं। महिलाओं की सुरक्षा के लिए दस गुंडा दमन दल बनाए गए हैं और एंटी रोमियो स्क्वाड भी तैनात है। ड्रोन कैमरे, सीसीटीवी और मचान से निगरानी की जा रही है। पूर्व के वर्षों में महिला पर्यटकों के साथ अभद्र व्यवहार करने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके पोस्टर जारी किए गए हैं। आसपास के जिलों से भी पुलिसकर्मी बुलाए गए हैं और महिला पुलिसकर्मियों की भी बड़े पैमाने पर तैनाती की गई है। बांके बिहारी मंदिर सहित प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग और होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं।