scorecardresearch
Advertisement

Mauni Amavasya 2026: प्रयागराज माघ मेला में मौनी अमावस्या पर उमड़ा जनसैलाब, महास्नान पर 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

प्रयागराज में आयोजित माघ मेले के तीसरे मुख्य स्नान पर्व 'मौनी अमावस्या' के अवसर पर आस्था का अभूतपूर्व संगम देखने को मिला। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार, सुबह से अब तक लगभग 4 करोड़ श्रद्धालुओं ने पवित्र त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाई है। इस पावन अवसर पर किन्नर अखाड़े सहित विभिन्न अखाड़ों के साधु-संतों ने भी विधि-विधान से स्नान और पूजन किया। किन्नर अखाड़े में मां कामाख्या शक्तिपीठ की स्थापना कर विशेष हवन-पूजन किया गया। श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई, जिससे माहौल और भी अलौकिक हो गया। कड़ाके की ठंड के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर रहा। सुरक्षा और यातायात के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए गए हैं, जिसमें 64 स्थाई और अस्थाई घाटों पर स्नान की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।