अर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी अपने 'GOAT' टूर के तहत दिल्ली पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत हुआ। गुड न्यूज़ टुडे के एंकर शुभम सिंह ने बताया कि अरुण जेटली स्टेडियम में हजारों फैंस ने मेसी का दीदार किया। इस विशेष कार्यक्रम में ICC चेयरमैन जय शाह ने मेसी को 2026 T20 वर्ल्ड कप का पहला इनविटेशनल टिकट, टीम इंडिया की जर्सी और एक ऑटोग्राफ वाला बैट गिफ्ट किया.