scorecardresearch

Monsoon पर लगा ब्रेक, उत्तर भारत में प्री-मानसून से राहत और काशी में बारिश के लिए राग मेघ

देश में मानसून की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है. केरल पहुंचने के बाद मानसूनी बादल आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं. मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र न बनने और पश्चिमी जेट स्ट्रीम के दक्षिण की ओर खिसकने से मानसून रुक गया है. जून में अब तक 64 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर और उत्तर-पश्चिम भारत में प्री-मानसून बारिश से गर्मी से थोड़ी राहत मिली है. 18 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे दिल्ली-एनसीआर में 20 और 21 जून को हल्की बारिश हो सकती है. 20 जून के बाद मानसून के फिर से रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है, जबकि मुंबई में 25 जून तक इंतजार करना पड़ सकता है. इस बीच, काशी के अस्सी घाट पर बारिश के लिए राग मेघ बजाकर इंद्रदेव को प्रसन्न करने की कोशिश की जा रही है. वहीं, मुंबई के वर्सोवा में मानसून की तैयारियों के तहत अभिनेता जैकी श्रॉफ ने रेनकोट दान अभियान में हिस्सा लिया.