scorecardresearch
Advertisement

Morari Bapu की मानस भारत स्वास्थ्य यात्रा: कन्याकुमारी से केदारनाथ तक पहला चरण संपन्न, दूसरा चरण जल्द

कथावाचक संत मुरारी बापू के मार्गदर्शन में आयोजित मानस भारत स्वास्थ्य यात्रा का पहला चरण केदारनाथ धाम पहुंचकर विधिवत रूप से संपन्न हो गया है. 10 अक्टूबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह पावन यात्रा दो विशेष ट्रेनों के माध्यम से केरल के कालड़ी, कर्नाटक के श्रृंगेरी शारदंबा मंदिर, महाराष्ट्र के तुलजापुर और मध्य प्रदेश के ओंकारेश्वर धाम से गुजरी. इसके बाद यात्रा झांसी का ऐतिहासिक किला, मथुरा-वृंदावन का बांके बिहारी मंदिर, कुरुक्षेत्र का ज्योतिसर, अमृतसर का श्री हरमिंदर साहिब व दुर्गियाना मंदिर और जम्मू के रघुनाथ मंदिर होते हुए बाबा केदारनाथ के पावन धाम पहुंची. यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय एकीकरण, धर्म, प्रेम, शांति और सांस्कृतिक एकता का प्रसार करना है. बापू ने विभिन्न पड़ावों पर रामकथा सुनाई. यात्रा का दूसरा चरण 14 नवंबर से 22 नवंबर तक गुजरात के द्वारका से ओडिशा के जगन्नाथ पुरी तक चलेगा.