scorecardresearch

Mumbai Goldman Rohit Pisal: 20 करोड़ का अजूबा सेब..भगवान बुद्ध और बाबा साहेब आंबेडकर को किया गया अर्पित..जानिए कहानी

मुंबई के Gold Man के नाम से मशहूर रोहित पिसाल ने 20 करोड़ रुपए का हीरे से बना सेब तैयार किया है. यह अनोखा सेब भगवान बुद्ध और बाबा साहब अंबेडकर की स्मृति में बनाया गया है और उन्हें अर्पित किया गया है. रोहित पिसाल ने बताया कि यह सेब सामाजिक न्याय, समानता, बंधुत्व और संवैधानिक मूल्यों का प्रतीक है. मुंबई में आयोजित एक कार्यक्रम में इस सेब को भगवान बुद्ध और बाबा साहब को समर्पित किया गया. साथ ही भगवान बुद्ध की एक प्राचीन ऐतिहासिक प्रतिमा का भव्य अनावरण भी किया गया, जो 1954 में बाबा साहब और रोहित पिसाल के दादाजी को मिली थी. रोहित पिसाल Underwater Gold Mining का काम करते हैं और पूरी दुनिया में इस क्षेत्र में सिर्फ तीन कंपनियों को license मिला है जिनमें से एक उनकी है. उन्होंने कहा कि 14 अप्रैल तक बाबा साहब का घर खरीदना चाहते हैं जो बुरी हालत में है.