scorecardresearch

Narasimha Jayanti: नरसिंह जयंती पर रवि योग का महासंयोग, जानें पूजा विधि और महत्व

वैशाख शुक्ल चतुर्दशी को भगवान विष्णु के चौथे अवतार भगवान नरसिंह का प्राकट्य उत्सव मनाया जाता है. पुराणों के अनुसार, जब राक्षस राज हिरण्यकश्यप ने अपने पुत्र प्रह्लाद की हत्या की कोशिश की, तब भगवान विष्णु ने खंभे से नरसिंह अवतार लेकर उसका संहार किया था. इस वर्ष नरसिंह जयंती पर चित्रा नक्षत्र, वज्र योग और रवि योग का दुर्लभ महासंयोग बन रहा है. इसके साथ ही गुरुवार का दिन होने से इसका महत्व और बढ़ गया है. खास बात यह है कि इसी दिन 10 महाविद्याओं में छठी देवी माता छिन्नमस्तिका की जयंती भी मनाई जा रही है.