scorecardresearch
Advertisement

National Unity Day: Sardar Vallabhbhai Patel को देश ने किया नमन, Ekta Nagar से Delhi तक भव्य आयोजन

GNT Special | देश भर में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जा रही है. इस मौके पर दिल्ली के मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में 'रन फॉर यूनिटी' मैराथन का आयोजन किया गया, जिसमें गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता शामिल हुईं. गृह मंत्री ने 2029 तक देश को पूरी तरह नशा मुक्त बनाने का संकल्प भी दोहराया. वहीं गुजरात के एकता नगर स्थित 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुष्पांजलि अर्पित की और 426 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी. इस साल एकता दिवस की मुख्य थीम 'नक्सल मुक्त भारत' रखी गई है, जिसके तहत शाम को एकता नगर में विशेष एकता परेड और 15 नवंबर तक चलने वाले 'भारत पर्व' सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया गया. बुलेटिन में आजादी के बाद रियासतों के एकीकरण में सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान, खासकर कश्मीर और जूनागढ़ के भारत में विलय के घटनाक्रम को भी रेखांकित किया गया.